यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार देर रात प्रयागराज से दिल्ली जा रही दूरंतो एक्सप्रेस का इंजन क्षतिग्रस्त हो जाने कारण ट्रेन करीब एक घंटा खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
यहां खागा में कटोघन के पास इंजन में आई खराबी के चलते दूरंतो एक्सप्रेस खड़ी हो गई। ब्रम्हपुत्र, शिवगंगा एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशन में खड़ा किया गया। रसूलाबाद स्टेशन से मालगाड़ी के इंजन को दुरंतो एक्सप्रेस में लगाया, तब ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान करीब एक घंटा रूट बंद रहा।
यह घटना रात करीब 12 बजे की है। इस दौरान बाधित रेल मार्ग देर रात 1:35 बजे चालू हुआ। जेई ओम प्रकाश ने रसूलाबाद स्टेशन अधीक्षक को मेमो दिया जिसमें दर्शाया कि निरीक्षण के दौरान रेल पर कुछ स्पाॅट तथा स्लीपर के छोटे-छोटे टूकड़े मिले, मानो कुछ झूलती हुई वस्तु रेल व स्लीपर से टकराई हो।
संयुक्त निरीक्षण में पाया गया कि स्लीपरों पर बीच-बीच पर हिटिंग के निशान हैं। पर हीटिंग की कोई चीज नहीं दिखी। स्लीपरों पर हिटिंग मार्क एक क्रम में न होकर दाहिने, बाये एवं बीच में कुछ-कुछ दूरी पर पाये गए।