फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू में रविवार दोपहर रमईपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बेटे के साथ बाइक से जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति और बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

दहेली उजागर गांव के मजरे भिटारी निवासी किसान अर्जुल कुरील के मुताबिक एक सप्ताह पहले आठ वर्षीय छोटे बेटे आशीष की आंख में चोट लग गयी थी। रविवार को पत्नी रेखा (34) और बेटे को साथ लेकर बाइक से नौबस्ता स्थित अस्पताल दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में रमईपुर के पास डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गई।
आनन-फानन वह पत्नी को लेकर बिधनू सीएचसी पहुंचे। वहां से डाक्टर ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से हैलट ले जाते समय नौबस्ता में हालत ज्यादा बिगड़ने पर वह पत्नी को कांशीराम अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन

बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के साथ ही डंपर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें