फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सड़क किनारे टायर बदल रहे ड्राइवर व क्लीनर को डंपर ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Sun, 15 Sep 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सड़क किनारे टायर बदल रहे ड्राइवर व क्लीनर को डंपर ने रौंदा - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर देर रात पंक्चर हुई डीसीएम का टायर बदल रहे चालक व क्लीनर को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज उनके परिजनों को भी सूचना दी।
विज्ञापन


दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों की मौत सूचना जैसे गांव पहुंची तो गांव में मातम पसर गया।  पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला। एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान व सोमई गांव के बीच शनिवार रात 12 बजे पंक्चर हुए डीसीएम का टायर को बदल रहे चालक प्रेम नारायण (45) पुत्र धर्म सिंह व क्लीनर रामहित (44) पुत्र मातादीन दोनों निवासी परधानी थाना रेंढर को डंपर ने रौंद दिया।

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने भाग रहे डंपर चालक का पीछा किया और आटा टोल प्लाजा के पास डंपर को पकड़ लिया। जबकि चालक भाग निकला। पुलिस ने चालक व क्लीनर के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जैसे ही दोनों के मरने की सूचना घरों में पहुंची तो घरों मे कोहराम मच गया और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दोनों आपस में गहरे दोस्त थे, इसलिए एक ही डीसीएम में चालक व क्लीनर का काम करते थे। वह डीसीएम लेकर पानीपत जा रहे थे तभी डीसीएम रास्ते में पंक्चर हो गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें