फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग बारात ले जा रही बस में डंपर ने मारी टक्कर, 19 बाराती घायल

Fri, 06 Dec 2019 12:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछेछा के पास पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकल रही प्राइवेट बस को डंपर ने सीधे टक्कर मार दी। जिससे बस चालक सहित उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी ने 19 घायलों को एंबुलेंसों के जरिये सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चालक सहित तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के नौबस्ता निवासी बाबूराम के पुत्र आकाश की बरात गुरुवार को सुमेरपुर कस्बे जा रही थी। देर शाम करीब सात बजे बस करीब 40 बरातियों को लेकर सुमेरपुर कस्बे को निकली। तभी हाईवे में कुछेछा के पास एक पेट्रोल पंप में डीजल भराने के लिए बस रुकी। डीजल लेने के बाद चालक ने बस जैसे ही हाईवे पर चढ़ाई। तभी सुमेरपुर कस्बे की ओर से आ रहे बेकाबू डंपर ने बस में सीधे टक्कर मार दी। जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 साथ ही बस चालक कृष्ण कुमार (40) निवासी ग्राम न्यूरीजलाल जनपद फतेहपुर, दूल्हे का पिता बाबूराम (38) व रवि प्रकाश (32), ओमप्रकाश (55), पप्पू (30), निखिल (48), महेश कुमार (52), अनिल (33), रामऔतार (35), इंद्रेश अवस्थी (32),  मोहित (22), मुन्नालाल (38), पप्पू (42), बैजनाथ (65) सहित अन्य बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की तीन, 102 की दो व एएलएस की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


घायल बरातियों के इलाज में सदर अस्पताल का पूरा स्टाफ जुट गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, चेयरमैन कुलदीप निषाद, भाजपा नेता आशीष पालीवाल सदर अस्पताल घायलों को हालचाल लेने पहुंचे। वहीं बस चालक कृष्ण कुमार, रवि प्रकाश व बाबूराम की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें