फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अफसरों की सुस्ती से सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में 64वें स्थान पर पहुंचा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती और अफसरों पर लगाम कसने के प्रयासों के बावजूद सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में गिरावट थम नहीं रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सितंबर की रिपोर्ट में कानपुर 8.67 अंकों के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गया है। अगस्त की तुलना में छह अंक और लुढ़क गए। इसमें विकास कार्यों की 26वीं और राजस्व की 71वीं रैंक आई। अगस्त में जिला 58वें स्थान पर था।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों की ढिलाई का असर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर साफ झलक रहा है। सीएम कार्यालय से विकास एवं राजस्व कार्यों की अलग-अलग प्रगति देख रैंकिंग जारी की जाती है। एक रैंकिंग दोनों कार्यों को मिलाकर जारी होती है। विकास कार्यों में दिव्यांग पेंशन, मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास और जल जीवन मिशन समेत 28 विभागों की करीब 70 योजनाओं की प्रगति दर्ज की जाती है। इसमें सितंबर में जिला 26वें स्थान पर रहा। अगस्त में 25वां स्थान मिला था।
इसी तरह राजस्व कार्यों में स्मार्ट सिटी मिशन, हाउस टैक्स वसूली, सरकारी कर राजस्व और राजस्व प्राप्ति समेत 28 विभागों की 68 परियोजनाओं की प्रगति देखी जाती है। इसमें सितंबर माह में जिले को 71वीं रैंक मिली। अगस्त में 68वीं रैंक थी। इन दोनों कार्यों की सम्मिलित रैंकिंग में जिला 64वें स्थान पर पहुंच गया है। राजस्व विभाग की रैंकिंग लगातार बिगड़ने के कारण जिले की रैंकिंग भी पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें