फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडी हवाओं का सितम, गजब की गलन, यूपी के कई शहरों में 3 दिन तक ये रहेगा मौसम का हाल

Tue, 29 Jan 2019 04:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
डेमो पिक
यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में बारिश के बाद से शीत लहर जारी है। पिछले दो दिन से रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को रात का पारा दो डिग्री लुढ़ककर आठ डिग्री से 6.5 तक आ गया।


 
विज्ञापन

2 of 8
डेमो पिक
दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान में मामूली कमी (दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस) आई है। दिन का तापमान 18.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो पिक
जबकि हवा ने दो गुना रफ्तार पकड़ी है। एक दिन पहले हवा की गति तीन किमी. प्रति घंटा थी जो सोमवार को 7 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
 

4 of 8
डेमो पिक
सीएसए मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक हवा में ठंडक बनी रहेगी। तीन फरवरी तक रात में गलन तेज रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो पिक
मौसम विशेषज्ञ नौशाद खान ने बताया कि मैदानों में बारिश होने के साथ ही प्रदेश से सटे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी जमकर हुई है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो पिक
रात में आसमान पूरी तरह साफ होने और बारिश से प्रदूषण की परत समाप्त हो जाने से ओस सीधे जमीन पर आ रही है। यही वजह है कि गलन पड़ रही है।
विज्ञापन

7 of 8
डेमो पिक
मटर, सरसाें, प्याज पर मौसम का असर
नौशाद खान ने बताया कि रात में ठंडक अधिक पड़ने की वजह से मटर, सरसों और प्याज की फसल प्रभावित हो सकती है। इस समय प्याज की पौध तैयार की जाती है। 
विज्ञापन

8 of 8
डेमो पिक
ठंड से बचाने के लिए उसे पुआल से ढककर रखना जरूरी है। मटर और सरसों की फसलों में फूल लग गए हैं, रात को शीतलहर से पत्तियां सूख सकती हैं। इन पर कंडे की राख का छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें