फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कच्ची शराब का कहर' फर्रुखाबाद में कच्ची शराब पीने से दो की हालत बिगड़ी, गांव का युवक करता है धंधा

Tue, 12 Feb 2019 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के सिगुरापुर गांव में कच्ची शराब पीने के बाद दो लोगों की हालत बिगड़ गई। एक को फतेहगढ़ स्थित नर्सिंग होम और दूसरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगडने पर युवक को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सिंगुरापुर गांव निवासी सुभाष कुमार (40) और पिंकू पुत्र बेचेलाल ने गांव में ही साथ बैठकर कच्ची शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। पिंकू को परिजनों ने फतेहगढ़ स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहीं, सुभाष कुमार को परिजन सीएचसी लेकर आए।

उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर सुभाष कुमार को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुभाष कुमार के भतीजे गौरव कुमार ने बताया कि कच्ची शराब पीने के बाद चाचा सुभाष कुमार और गांव के ही पिंकू की हालत बिगड़ी है। बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक कच्ची शराब बेचने का धंधा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें