फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विरोध के कारण 66 ट्रेनों में नहीं भरा गया पानी, यात्री बोले- इतना लंबा सफर कैसे करें

Thu, 06 Dec 2018 12:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

due to protest against North Central Railway Employees Association no water in66 trains
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुरः नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के विरोध में बुधवार को ट्रेनों में पानी भरने वाले प्राइवेट कर्मचारी भी शामिल हो गए। जिसके चलते 66 ट्रेनों पर पानी नहीं भरा जा सका। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई ट्रेनों के यात्रियों ने रेलवे अफसरों से शिकायत की कि ट्रेनों में पानी नहीं है तो इतना लंबा सफर कैसे करें।
विज्ञापन


कोच में पानी न होने के कारण कानपुर से जम्मू जाने वाली बाबा बर्फानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि न तो ट्रेन के कोचों में सफाई हुई है और न ही पानी भरा गया है। ऐसे में इतना लंबा सफर कैसे तय किया जाएगा। संघ के मंडल अध्यक्ष मान सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल मांगों के लिए डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार से इलाहाबाद में मिला। डीआरएम ने एक दिन का समय मांग आश्वासन दिया है। ताकि उनकी मांगाें पर विचार किया जा सके। स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने बताया कि विरोध के कारण कई ट्रेनों में पानी नहीं भर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें