बरौर। स्थानीय ग्राम पंचायत में छह माह से सफाई नहीं होने से नालियां व नाला बजबजा रही हैं। बदबू से लोग परेशान हैं। स्वच्छता अभियान को खुल्लम-खुल्ला पलीता लगाया जा रहा है। जबकि सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।
विकास खंड मलासा की ग्राम पंचायत बरौर में नालियों की सफाई नहीं होने से नालियाें व नाला में कचरा भरा होने से बजबजा रही हैं। रोड किनारे दुकानों में बैठना लाेगों का मुश्किल हो रहा है। सफाई नहीं होने से नाला ओवर फ्लो हो रहा है। हरिशचंद्र उपाध्याय, रमेश सचान, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, अजय दिवाकर ने बताया कि छह माह से गांव में गंदगी अधिक फैल रही है। नाला बजबजाने से गलियों में नालियां बजबजा कर ओवरफ्लो हो रही हैं। यह हालात पूरे गांव में बने हुए हैं। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ा हुआ है। लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय में सूचना देने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। इससे ऐसा लगता है कि जब बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा तभी जिम्मेदार संज्ञान लेंगे।
.......................
फोटो- ओम सचान। संवाद
बरौर ग्रामपंचायत बड़ी ग्रामपंचायत है। यहां प्रति महीने में रोस्टर लगाकर सफाई कराए जाने की जरूरत है। लेकिन जिस सफाई कर्मी की तैनाती है वह भी शायद इधर उधर रहते हैं। गंदगी से परेशानी बढ़ रही है। - ओम सचान
...................
फोटो- सोनू सचान। संवाद
बरौर ग्रामपंचायत में नाला हो या नाली सभी बजबजा रही हैं। जिम्मेदार फरियाद करने के बाद भी नहीं सुन रहे हैं। जो सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को तार-तार करने का सुबूत पेश कर रहे हैं। - सोनू सचान
.........................
वर्जन.........
सभी ग्रामपंचायतों में साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। सफाई कर्मचारी प्रभारी एडीओ पंचायत अमिता मिश्रा को जानकारी देकर रोस्टर लगाकर सफाई कराई जाएगी। - संजय कनौजिया, बीडीओ मलासा