फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशमिश हुई सुर्ख ताे अखरोट हुअा बेकाबू

Thu, 21 Dec 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
केक लाइट्स अाैर धमाल यानी क्र‌िसमस अा गया है। क्रिसमस पर केक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मेवे (ड्राई फ्रूट) के दामों में पिछले साल की तुलना में तेजी है। त्योहार से ठीक पहले किशमिश में 50 रुपये किलो तक तो अखरोट (गिरी) के दामों में 300 रुपये किलो तक की तेजी आ गई है।
विज्ञापन

परेड स्थित बंशी बाबा राजन पलक एंड संस के संचालक राजन द्विवेदी ने बताया कि ड्राई फ्रूट के दामों पर नजर डाली जाए तो जहां पिछले साल काजू (साबुत) के दाम 600 से 700 रुपये प्रति किलो थे, वह अब 900 रुपये प्रति किलोग्राम से पार हो चुके हैं।   बादाम के दाम 625 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 700 से 750 रुपये किलो हो गए हैं। 180 रुपये वाली किशमिश 225 रुपये से 250 रुपये किलो हो गई है। अखरोट (गिरी) के दाम भी गत वर्ष 900 रुपये से बढ़कर अब 1000 से 1200 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
  एक अन्य दुकानदार डब्बू साहू ने बताया कि महंगाई के कारण लोगों ने सामग्री की मात्रा घटा दी है। पिछले साल की तुलना में अभी बाजार में ग्राहकों की आमद भी कम है। हालांकि त्योहार करीब आने के साथ बाजारों में रौनक लौटेगी।

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही काली मिर्च के दामों में भी तेजी आई है। किराना मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश बाजपेयी ने बताया कि काली मिर्च के थोक के दाम में 30 से लेकर 40 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। थोड़ा बहुत उछाल मेवा बाजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें