फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: नशेबाजों ने महिला के साथ पार कर दी बर्बरता की हदें

Sun, 08 Apr 2018 08:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसे 'अपराधियों में कानून का रत्ती भय नहीं है' ये कहा जाए तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। यूपी के औरेया जिले में नशेबाजों ने एक महिला को लात घूसों व तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं तमंचे की बट से प्रहार किया। जिससे मुन्नी देवी के सिर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव जमालीपुर निवासी राम नरायन की पत्नी मुन्नी देवी अपने घर के बाहर थी। इसी बीच शराब के नशे पहुंचे गांव के ही निवासी सौरभ, शिवम उर्फ छोटे पुत्रगण स्व. कायम सिंह, मनोज, कुलदीप पुत्रगण मुलायम सिंह ने वहां पर गाली गलौज करने लगे। मुन्नी देवी ने गाली गलौज कर रहे लोगों को गालियां देने से मना किया और वहां से जाने की बात कही।

इसी बात पर गुस्साए शराब के नशे में घुत लोगों ने मुन्नी देवी को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान सौरभ ने तमंचे की बट से मुन्नी देवी पर प्रहार किया। जिससे मुन्नी देवी के सिर से खून निकलने लगा। इधर मुन्नी देवी की चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद व आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। जिस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


घायल महिला मुन्नी देवी ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाली के एएसआई साधों सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें