यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी मंगलवार रात देखने को मिली। एक शराबी ने पुलिसवाले को बस इस बात पर थप्पड़ जड़ दिया कि उसने यूपी 100 बाइक देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ मारने से पहले शराबी ने पुलिसवाले के साथ बदसलूकी भी की। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। मामला औरैया जिले का है।
अछल्दा कस्बे में मंगलवार की रात लगभग नौ बजे कांस्टेबल रामकिशोर यूपी 100 बाइक के साथ वन इंडिया एटीएम के सामने ड्यूटी पर थे। इस बीच वहां पर एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और पीआरबी कांस्टेबल से यूपी 100 बाइक मांगी। इस पर कांस्टेबल ने उसे वहां से जाने को कहा, लेकिन नशे में धुत्त युवक बाइक देने की जिद करने लगा।