फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशेबाज ने होटल में की तोड़फोड़, संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरबंश मोहाल क्षेत्र सोमवार देर रात एक नशेबाज ने होटल के अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर दी। उसने होटल संचालक के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दानाखोरी स्थित होटल आशा पैलेस में देर रात एक नशेबाज घुस आया। उसने रिसेप्शन पर बैठे युवक से अभद्रता और गाली गलौज की। विरोध करने पर हंगामा करने लगा। इस बीच होटल संचालक परमेंद्र कुमार आ गए। उन्होंने उसे बाहर जाने के लिए कहा तो वह उनसे भी उलझ गया। मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें