फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधवा मां के साथ दरिंदगी... नशे की हालत में बेटा बना हैवान; धमकी देकर करता था गंदा काम

Wed, 13 Aug 2025 03:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generatedan
विज्ञापन
इटावा के सैफई थाना इलाके के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ उसके बेटे ने ही दुष्कर्म कर दिया। महिला का आरोप है कि बेटा शराब के नशे में था। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि बेटा कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बीती तीन जुलाई को नशे की हालत में घर आया और उसके साथ में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मरने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि बेटे ने 11 जुलाई को भी नशे की हालत में मारपीट की। इसके बाद फिर दुष्कर्म किया। परेशान होकर वह अपनी देवरानी के घर गई।
यहां अपनी पीड़ा देवरानी से कही तो उसने थाने में शिकायत करने की हिम्मत दी। 

दोनों ने मंगलवार को थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति का निधन हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें