फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत पति बेरहमी से पत्नी का गला रेता, मां को खून से लथपथ देख चीखने लगे बच्चे

Tue, 10 Sep 2019 08:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से चाकू से गला रेत दिया। गर्दन में गहरा घाव होने से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। थानाक्षेत्र की चौकी सकरावा अंतर्गत मोहल्ला मोहद्दीनगर निवासी शिवरतन पुत्र रनपाल सिंह रात लगभग 10 बजे शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी पुष्पा (45) के साथ उसकी कहासुनी होने लगी।

इससे नाराज शिवरतन ने चाकू से पुष्पा की गर्दन पर प्रहार कर दिया। वह खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ीं। मां को जमीन पर पड़ा देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने घायल पुष्पा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तिर्वा और फिर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने पुत्र भुल्लन उर्फ अंशू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शिवरतन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें