फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीएसी मोड़ पर नशे में धुत ई-ऑटो चालक ने कार में मारी टक्कर, मां-बेटे समेत चार घायल

Thu, 20 Aug 2026 02:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के पीएसी मोड़ चौराहे पर गुरुवार सुबह नशे में धुत ई-ऑटो चालक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-ऑटो में सवार मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें एक वृद्ध और ई-ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ई-ऑटो चालक ने कार में मारी टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएसी मोड़ चौराहे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत होकर लापरवाही से चला रहे एक ई-ऑटो चालक ने आगे चल रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार मां-बेटे, एक बुजुर्ग तथा खुद चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल वृद्ध और चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

झकरकटी से रामादेवी जा रहा था ई-ऑटो

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह झकरकटी बस अड्डे से एक ई-ऑटो चालक चार सवारियों को बैठाकर रामादेवी छोड़ने के लिए निकला था। सवारियों के मुताबिक, चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था और पूरे रास्ते ई-ऑटो को सड़क पर लहराकर चला रहा था। ऑटो में बैठी सवारियों द्वारा बार-बार टोकने और गाड़ी धीरे चलाने के बावजूद वह नहीं माना।

ई-ऑटो चालक ने कार में मारी टक्कर - फोटो : amar ujala

कार से टकराया ऑटो, मची चीख-पुकार

जैसे ही ई-ऑटो पीएसी मोड़ चौराहे के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक कार में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में नरवल के ग्राम टौंस निवासी अनीता और उनका बेटा सौरभ चोटिल हो गए। वहीं, ऑटो में सवार एक अन्य वृद्ध और चालक को गंभीर चोटें आईं।

चालक और वृद्ध हैलट रेफर, पुलिस ने ऑटो किया जब्त

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वृद्ध और चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हैलट अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन





चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ई-ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक अत्यधिक नशे में होने के कारण फिलहाल अपना सही नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें