कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत युवकों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। यहां नशेबाजी में दबंगई दिखाते हुए युवकों ने ई रिक्शा चालक को जमकर पीटा। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
भीड़ ने ही ई रिक्शा चालक को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यह घटना नजीराबाद क्षेत्र के नेहरू नगर बाला जी मंदिर के पास की है।