फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: औषधि निरीक्षक ने लिए चार सिरप नमूने , रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर जिले का औषधि नियंत्रण विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को औषधि निरीक्षक ने शहर में मेडिकल स्टोर्स, अस्पताल, क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक निजी अस्पताल से चार सिरप के नमूने लिए गए। निरीक्षक ने चार सिरपों के नमूने लिए और परिणाम न आने तक उनकी बिक्री न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि विभागीय टीम अब कफ सिरप निर्माण इकाइयों, क्लीनिक, अस्पताल और दवाओं की दुकानों की जांच कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के पुलिस लाइन के पास स्थित निजी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। चार सिरप का नमूना लिया गया। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ये सिरप खांसी और एलर्जी के इलाज में प्रयोग होते हैं। इनकी कंपनी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व महाराष्ट्र में स्थित है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के उपरांत मेडिकल स्टोर को निर्देशित किया गया है कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने तक किसी भी मरीज को यह सिरप न बेचे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें