पुलिस की कार्यशैली पर उठा रहे हैं सवाल
जाहिर है, शुरू से ही इस मामले को लेकर लापरवाही बरतने वाली पुलिस का लापरवाही भरा अंदाज अभी भी जारी है। बता दें, इस मामले में शुरू से ही दवा व्यापारी और पार्षद का पक्ष पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। दोनों ही पक्ष आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में काम कर रही है।
गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले।
गंभीर रूप से घायल हो गया था व्यापारी
इसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं। मामले में पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस ने 18 घंटे का समय लगा दिया।
अमान सिंह निलंबित है। कंप्यूटरीकृत एफआईआर प्रक्रिया में तकनीकी कारणों की वजह से उनका नाम दर्ज है। इसे सही किया जाएगा। -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल