फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी मंदिर में गिरा पर्स दंपति को बुलाकर लौटाया

Thu, 04 Feb 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी मंदिर में बुधवार को गिरा पर्स चौकी इंचार्ज को मिल गया। पर्स में दस हजार नगद, ज्वैलरी आैर फोन थे। यह पर्स उस दंपति का था, जो दर्शन करने मंदिर आया था। पर्स में मिले फोन से दंपति का पता लगाया और बुलाकर पर्स सौंप दिया।
विज्ञापन


बर्रा निवासी दंपति हरिश्चंद्र और सुषमा बुधवार सुबह पनकी मंदिर दर्शन करने गए थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में सुषमा का पर्स गिर गया। परिसर में राउंड पर निकले चौकी इंचार्ज उमेश सिंह को पर्स मिल गया। उमेश ने पर्स खोलकर देखा तो उसमें दस हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल, एटीएम सहित अन्य सामान था।

उधर, पर्स गिरने से परेशान हरिश्चंद्र ने पर्स में रखे पत्नी के फोन पर कॉल की तो चौकी इंचार्ज ने अपना परिचय देते हुए चौकी पर बुलाया। पूछताछ में पर्स में रखे एक-एक सामान की जानकारी दंपति ने सही दी। जिसके बाद पर्स उनके हवाले कर दिया गया। दंपति ने चौकी इंचार्ज को कुछ रुपये इनाम के रूप में देने का प्रयास किया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें