फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन और एआई से बदल रही है दुनिया : मिलिंद राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, कानपुर के बैनर तले 103 यूपी बटालियन एनसीसी, कानपुर द्वारा ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं रोबोटिक्स पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता देश के प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी रिसर्चर एवं रोबोटिक्स विशेषज्ञ मिलिंद राज रहे। उन्हें देश में उनके अग्रणी कार्यों के लिए ड्रोन मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ड्रोन और एआई से दुनिया बदल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने ड्रोन, एआई, आधुनिक यूएवी, डिफेंस रोबोटिक्स, निगरानी एवं टोही तकनीक के अलावा एआई आधारित प्रणालियों के बढ़ते उपयोग के बारे में जानकारी दी। एनसीसी ग्रुप कमांडर, कानपुर, ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने कहा कि ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मौजूदा और भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक है। कर्नल अभिषेक, कर्नल ललिताभ ने बताया कि सेमिनार का आयोजन 18 सितंबर तक किया जा रहा है। लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें