कानपुर। कल्याणपुर नानकारी में शराब कारोबारी के घर शनिवार को मिला ड्रोन जांच में खिलौना निकला।
पुलिस की जांच में पता चला कि ड्रोन को सरकार की ओर से सीरियल नंबर एलॉट नहीं किया गया है। वह 12 फीट से ऊंचा नहीं उड़ सकता। शातिर इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल नहीं करते। कल्याणपुर नानकारी निवासी संजय अग्निहोत्री शराब कारोबारी हैं। घर में मां, पत्नी और बेटी रहते हैं। शनिवार दोपहर उनके घर की छत पर काले रंग का एक ड्रोन पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे चौकी ले गई थी। संजय अग्निहोत्री का कहना है कि इसकी जांच होनी चाहिए। ड्रोन के माध्यम सक चोरों के गिरोह घटना को अंजाम दे रहे हैं। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि यह खिलौना ड्रोन है। ड्रोन कहां से आया है इसकी जांच कराई जा रही है।