फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ढाबे के बाहर खड़े डीसीएम में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर ढाबे के बाहर स्थित खड़े डीसीएम में मंगलवार शाम चालक जनक राज (46) का शव मिला। पंजाब के होशियारपुर जिले के अजोवल गांव निवासी जनक राज मंगलवार भोर करीब तीन बजे डीसीएम लेकर ढाबे पर पहुंचे थे। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह चालक सीट पर ही सो गए। करीब 16 घंटे तक उनके बाहर न निकलने पर ढाबा संचालक को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने पर चालक सीट पर उसका शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। पोस्टमार्टम में मौत की सही वजह पता चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें