फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर बोला- 'विधायक जी की कार है ऐसे ही खड़ी रहेगी, बेटी का मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे थे MLA

Tue, 10 Jul 2018 08:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खड़ी विधायक की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को जनपद कन्नौज के विधायक अपनी बिटिया का मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर चले गए। उनके सहयोगियों ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता भी की। 
विज्ञापन


कन्नौज जनपद की तिर्वा सीट से विधायक कैलाश चंद्र राजपूत की बेटी कल्पना राजपूत जिले के नवाबगंज सीएचसी में बतौर चिकित्साधिकारी तैनात हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। चिकित्साधिकारी के बिना सूचना के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया था। इसी सिलसिले में सोमवार को विधायक कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां जिलाधिकारी की अनुपस्थित में शिकायतें सुन रहे एडीएम भानुप्रताप से उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद मेडिकल सर्टिफिकेट सौंप कर चले गए। इस दौरान उनकी गाड़ी के चालक ने सुरक्षा कर्मियों से अभद्रता की। 

दरअसल विधायक जी के ड्राइवर ने परिसर के बीच में तिरछी कार खड़ी कर दी थी। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने उनसे सही से गाड़ी खड़ी करने के लिए कहा, तो ड्राइवर भड़क गया। उसने कहा कि विधायक जी की कार है ऐसे ही खड़ी रहेगी। अन्य लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि जल्दी ही विधायक के आ जाने पर वे लोग चले गए। 
विज्ञापन

इस मामले में डीएम मोनिका रानी ने बताया कि कानपुर में एक विभागीय मीटिंग में गई थी। अभी मुझे अभी मेडिकल सर्टिफिकेट व प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। मेडिकल सर्टिफिकेट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें