घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : सुधीर अग्रवाल
चित्रकूट भरतपुर चौकी के पास रगौली मोड़ पर जा रही स्कॉर्पियो के सामने अचानक एक भैंस आ जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दिबियापुर औरैया निवासी चंद्र पाल सिंह राठौर (26) अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वापस घर लौट रहे थे। रविवार सुबह झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे-76 पर रगौली मोड़ के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक भैंस आ गई और उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का बैलेन्स बिगड़ गया। गाड़ी सीधा पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चला रहे चंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके रिश्तेदार सतेन्द्र सिंह, आशीष दुबे, विवेक रावत, मनीष अवस्थी और प्रमोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।