कानपुर। सीटीआई तिराहे पर लगने वाले ऑटो स्टैंड में पर्ची मांगने से नाराज स्टैंड संचालक ने ऑटो चालक को सरेराह पीट दिया। पीड़ित ऑटो चालक ने स्टैंड संचालक और उसके साथी पर गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा छह निवासी उमेश चंद्र ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह हृदय रोगी हैं। उमेश का आरोप है कि शुक्रवार को वह ऑटो लेकर सीटीआई तिराहे पहुंचे और सवारियों का इंतजार कर रहे थे तभी वहां अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालन करने वाला धीरज कुमार साथी के साथ आया। वहां से सवारी बैठाने के एवज में रुपये मांगे। इन्कार करने पर पीट दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)