कानपुर। कानपुर देहात के मूसानगर नगर निवासी प्रणव कुशवाहा भाजपा ओबीसी मोर्चा ग्रामीण में जिला मंत्री हैं। शुक्रवार रात नौ बजे वह दोस्त मोहित अग्रवाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। रमईपुर चौराहे के पास जाम के चलते गाड़ी रुकी हुई थी। इसी दौरान बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। वह शिकायत करने बिधनू गए। आरोप है कि वह सड़क किनारे गाड़ी लगाकर वह तहरीर लिख रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार फिर आए और मारपीट की। विरोध पर पथराव कर कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। दोस्त मोहित ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)