फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में चालक व खलासी घायल

Sun, 31 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। जैनपुर गांव के सामने मुगल रोड पर शुक्रवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का चालक जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के चलते सिकंदरा-भोगनीपुर मार्ग पर एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अलीगढ़ के अतरौली थाना के बनोपुरा गांव निवासी विपिन शुक्रवार रात एक बजे कालपी घाट से मौरंग लादकर सिकंदरा की ओर जा रहे थे। जैनपुर गांव के सामने भोगनीपुर की ओर जा रहे भूसा लदे ट्रक से आमने-सामने दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त होने से उसमें फंसकर विपिन (26) व भूसा लादे ट्रक का खलासी राजपुर के जल्लापुर निवासी जय सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों चालकों को केबिन से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ट्रक चालक विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना से करीब एक घंटे तक मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को हटाकर रात दो बजे करीब आवागमन बहाल कराया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि भूसा लादे ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। चालक की तलाश कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें