फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बच्चे पर कार चढ़ाने का आरोपी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के आवास-विकास तीन में घर के पास साइकिल चला रहे आठवीं के छात्र पर कार चढ़ाने वाले आरोपी चालक बिधनू निवासी आशीष दिवाकर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने पूछताछ में बताया कि वह फतेहपुर के औंग निवासी गौरव की कार लेकर किसी काम से रनियां गया था। वहां से लौटते समय कल्याणपुर आवास विकास-एक स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले चकेरी निवासी मित्र निर्मल से फोन पर बातचीत हुई। निर्मल ने साथ ले चलने के लिए कहा। वहां पहुंच कर गाड़ी खड़ी कर चाय पी। 10 मिनट बाद लौटने के लिए जैसे ही गाड़ी बढ़ाई तो बच्चे से टक्कर हो गई। डर के चलते गाड़ी आगे बढ़ा दी। हालांकि, बाद में बच्चे को घटना स्थल के पास स्थित नजदीकी अस्पताल ले गया लेकिन परिजन के आक्रोश को देखते हुए वह घबरा कर निकल गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें