अपनी मां मिथिलेश सिंह व पिता कमलेश कुमार सिंह के साथ वायुसेना फ्लाइंग अफसर डॉ. श्वेता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में हरदोई की जमीन पर जन्मी एक बेटी ने अपने बुलंद इरादों से अपना सपना सच कर दिखाया। बचपन में पक्षियों को उड़ते समय उसके पंखों को देखकर इस बेटी ने ऐसी प्रेरणा ली कि आज उसने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफीसर डॉक्टर के पद पर तैनाती मिली है। पहले ही प्रयास में ऑफीसर बनी बेटी को बेंगलूरू कमांड हॉस्पिटल में तैनाती मिली है।
बहरहाल बेटी की इस उपलब्धि से अभिभावकों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित ब्लॉक टड़ियावां के ग्राम आशा निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सेना शिक्षा कोर कमलेश कुमार सिंह की बेटी श्वेता ने ऑल इंडिया स्तर पर परीक्षा में सफलता अर्जित की और अब चार साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उसे बेंगलूरू कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स में तैनाती मिली है।
पिता के विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम व गुजरात में श्वेता ने शिक्षा अर्जित की। अपनी सफलता का श्रेय वह पिता के साथ मां मिथिलेश सिंह, दादी-बाबा, चाचा अखिलेश सिंह को देती हैं। श्वेता ने बताया कि बचपन से ही उसे उड़ते पक्षियों के पंख बहुत रोचक व प्रेरणा स्रोत लगते थे, वही सपना साकार हो गया।