फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश से नाले ओवरफ्लो, जगह-जहग जलभराव

Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
19 भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे बारिश के बाद भरा पानी, निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। कई दिन बाद रविवार से शुरू हुई बारिश दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। 12 घंटे में 64 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मगर हालात ये हुए कि कई जगह नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव हो गया। अकबरपुर, पुखरायां, राजपुर व डेरापुर में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कई दिन से बारिश नहीं होने से लोग उमस से बेहाल थे। रविवार को मौसम ने करवट ली। शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर रात तक होती रही। अकबरपुर, मुंगीसापुर, राजपुर, डेरापुर, पुखरायां, मूसानगर व रनियां क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। अकबरपुर में गांधीनगर, अयोध्यानगर में जलभराव हो गया। बीआरसी परिसर में भी जलभराव हो गया।
इधर रूरा, बनीपारा, रसूलाबाद व शिवली क्षेत्र में छिटपुट बारिश हुई। सोमवार सुबह से ही अलग-अलग पर बूंदाबादी शुरू हो गई। दोपहर में मूसानगर, पुखरायां, बरौर, राजपुर में बारिश हुई। भोगनीपुर ओवर ब्रिज के नीचे जलभराव हो गया। वाहन सवारों व पैदल राहगीरों को गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ी। अकबरपुर में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह तक 64 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
......................

फोटो- 18 राजपुर पीएचसी के गेट पर जलभराव से निकलते लोग। संवाद

झमाझम बारिश से राजपुर पीएचसी में भरा पानी, हुई परेशानी
राजपुर। दो दिन से हो रही बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। सोमवार को करीब दो घंटे तेज बारिश हुई। राजपुर पीएचसी और ब्लॉक कार्यालय में जलभराव हो गया। पटेल नगर व कन्हैया नगर की गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। नगर पंचायत के अशोक नगर में नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर आ गया। कन्हैया नगर के जावेद, शाहरुख, पवन, सुमित, सौरभ ने बताया कि जलनिकासी प्रबंध न होने से बारिश से जलभराव हो गया। ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि समस्या की जानकारी है। जल्द जलनिकासी दुरुस्त की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें