फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladeshi citizen: इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर से डॉ. रिजवान ने खरीदी थी नशीली दवाएं, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Wed, 11 Jan 2023 12:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस ने 11 दिसंबर को डॉ. रिवाजन व उसके परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने उसके पास से नशीली दवाइयां बरामद की थीं। पूछताछ में उसने बताया था कि कोलकाता से उसने ये मतीन नाम के सप्लायर से खरीदी थीं। सूत्रों के मुताबिक मतीन बांग्लादेशी है। उसका नेटवर्क नेपाल और पाकिस्तान तक में है।
विज्ञापन
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान ने जिस ड्रग्स तस्कर से नशीली दवाइयां खरीदी थीं उसके नाम का खुलासा हो गया है। ड्रग्स तस्कर का नाम मतीन है। वह बांग्लादेशी का रहने वाला है। भारत के अलावा आसपास के कई देशों में वह ड्रग्स की सप्लाई करता है। कोलकाता में भी उसका ठिकाना है। पुलिस उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने 11 दिसंबर को डॉ. रिवाजन व उसके परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने उसके पास से नशीली दवाइयां बरामद की थीं। पूछताछ में उसने बताया था कि कोलकाता से उसने ये मतीन नाम के सप्लायर से खरीदी थीं। सूत्रों के मुताबिक मतीन बांग्लादेशी है। उसका नेटवर्क नेपाल और पाकिस्तान तक में है।

नकद रकम भी जमा की थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉ. रिजवान ने कुछ नकदी मतीन को दी थी। जिसे मतीन ने रिजवान के खाते में जमा कराई थी। मतीन से रकम क्यों जमा कराई? इसके जवाब जांच एजेंसियां तलाश रही हैं। आशंका है कि हवाला की रकम इधर से उधर करने का ये खेल डॉ. रिजवान करता था। मतीन के जरिये भी उसने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें