फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेताजी पर मुलायम दिखे भाजपा के सांसद, सैफई के विकास के लिए जमकर की सपा संरक्षक की तारीफ

Tue, 24 May 2022 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सैफई में कहा कि नेताजी ने सैफई के लिए बहुत कुछ किया है। देश का हर राजनेता सैफई की तारीफ करने में आगे रहता है।
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज में छात्र को टैबलेट बांटते सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मंगलवार को टैबलेट बांटने पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया सपा संरक्षक पर काफी मुलायम दिखे। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सैफई के लिए बहुत कुछ किया है। देश का हर राजनेता सैफई की तारीफ करने में आगे रहता है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि मुझे यह कहने में गर्व हो रहा है कि नेताजी ने अपने गांव को बहुत अच्छा बनाया है। इस गांव में बड़े शहरों जैसे कालेज और संस्थान हैं। इसके लिए नेताजी का दिल से आभार प्रकट करता हूं। कठेरिया ने कहा जब से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी लगातार आगे बढ़ रही है। गांव में भी लोग स्मार्ट फोन चलाते नजर आते हैं। इससे सभी जानकारियां ग्रामीणों को तुरंत मिल जाती हैं। सांसद ने 1093 छात्र छात्राओं को टैबलेट स्मार्टफोन बांटे।  कुलपति प्रोफेसर डॉ प्रभात कुमार ने सांसद को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रति कुलपति प्रो डॉ रमाकांत यादव, कुलसचिव सुरेश चंद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें