फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वाइन फ्लू का हौव्वा न पालें’

Wed, 21 Jan 2015 03:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्वाइन फ्लू का हौव्वा न पालें। बचाव और सही इलाज से इस बीमार से पीड़ित ठीक हो जाते हैं। ये बातें मंगलवार को  जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने कहीं। वे हैलट एसआईसी कार्यालय में स्वाइन फ्लू पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 95 फीसदी से ज्यादा में बीमारी होने के बाद भी स्वत: ठीक हो जाती है। सिर्फ दस फीसदी को यदि स्वाइन फ्लू हुआ तो इलाज की जरूरत पड़ती है।

इनमें से भी ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिला, सांस के रोगी, ब्रेन स्ट्रोक, हृदय, किडनी, लीवर, डायबिटीज के मरीज होते हैं।
विज्ञापन


डॉ. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि शुरुआती दौर में इलाज न मिलने पर स्वाइन फ्लू ऐसे मरीजों की मौत का कारण बन सकता है। इस दौरान सीएमएस डॉ. सीएस सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें