फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रजिस्ट्रार और डैम के पद से हटाए गए डॉ. नौशाद खान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में रजिस्ट्रार और डैम (निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग) के पद से डॉ. नौशाद खान को हटा दिया गया है। यह कार्रवाई एमएलसी और अन्य शिक्षकों की ओर से की गई शिकायतों के बाद की गई है। विवि प्रशासन ने इसे केवल सामान्य बदलाव बताया है। हालांकि डॉ. खान अभी भी शिक्षक के साथ-साथ तीन अन्य प्रमुख पदों पर कार्यरत हैं। अब रजिस्ट्रार और डैम की जिम्मेदारी अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपी गई है। सीएसए विवि में पिछले कुछ समय से रजिस्ट्रार और डैम पद पर कार्यरत रहे डॉ. नौशाद खान को लेकर लगातार आरोप लग रहे थे। एमएलसी अरुण पाठक व अन्य शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि बैकडोर से नियुक्त कुछ वैज्ञानिक और शिक्षक विवि की कमान संभाले हुए हैं। विशेष रूप से डॉ. नौशाद की नियुक्ति को विवि के छह प्रमुख पदों में कार्यरत होने के कारण सवालों के घेरे में बताया गया। लगातार शिकायतों के बाद शासन ने भी जांच का निर्देश दिया था। हालांकि जांच शुरू हुई या नहीं, इसको लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें