कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सोमवार रात दो इंस्पेक्टरों को थानों की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने बिल्हौर में बवाल के बाद निलंबित किए गए अशोक कुमार सरोज की जगह सुधीर कुमार को बिल्हौर का नया थाना प्रभारी बनाया है। वह अब तक जन शिकायत प्रकोष्ठ में थे। वहीं, चौबेपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ला के छुट्टी पर जाने के कारण अब तक वीआईपी प्रोटोकाल की जिम्मेदारी संभाल रहे दुर्गेश मिश्रा को थाना प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)