इस गांव काे जाेशी जी ने गाेद लिया था
जब सांसद जी आए थे तब लगा कि हमारी तकदीर बदलेगी, गांव सुधरेगा, सुड़कें बनेंगी, हैंड पंप लगेंगे, रात में गांव जगमगाएगा। लेकिन नेता जी का वादा नेताओं वाला ही निकला। यह बातें सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी के गोद लिए गए गांव सिंहपुर के ग्रामीणों ने कही। कहते भी क्यों नहीं ग्रामीणों को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन सब धरी की धरी रह गईं।