इटावा। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय नव नियुक्त कुलपति प्रो डॉ. अजय सिंह ने मंगलवार को विवि पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कुलपति डॉ.अजय सिंह ने कहा कि वह विश्वविद्यालय को नई ऊंचाईयां प्रदान करने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे और बेहतर चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो डॉ. पीके जैन ने बुके देकर श्री सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति, वित्त अधिकारी, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, सभी संकायाध्यक्ष, चिकित्सा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।