फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीपीएस कल्याणपुर, एलेन हाउस बिजनेस स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवाओं में बिजनेस आइडिया, नवाचार, तकनीक रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रूमा के इनोवेशन हब की ओर से राष्ट्रीय स्तर की व्यावसायिक योजना प्रतियोगिता ‘आरंभ 2.0’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

देशभर के 60 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों की लगभग 200 टीमों ने अपने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट और स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। चयनित 36 कॉलेजों की टीमों और 15 स्कूल टीमों ने कैंपस फाइनल में जूरी के समक्ष स्थायी विकास, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक नवाचार विषयों पर विचार रखे। स्कूल श्रेणी में डीपीएस कल्याणपुर प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल द्वितीय और आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
कॉलेज श्रेणी में एलेन हाउस बिज़नेस स्कूल प्रथम, बोद्धा इंस्टीट्यूट, गोरखपुर द्वितीय और प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुपर हाउस समूह के संयुक्त प्रबंध निदेशक जफरुल अमीन, एलेन हाउस ग्रुप के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी, टाई यूपी के अध्यक्ष राव विक्रम सिंह, सूरी इंडस्ट्रीज के सीईओ राकेश सूरी, निदेशक डॉ. रूबी चावला तथा डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने किया। जूरी पैनल में उद्यमी रोजी मंडोलिया, डॉ. लता यादव, और मिस अर्लीन सारा बारली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें