फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस बर्रा ने दोनों वर्गों में जीते मैच

विज्ञापन
पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में बास्केटबॉल खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। अंतर पब्लिक स्कूल आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता सोमवार को बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में शुरू हुई। पहले दिन बालिका वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर व बर्रा और बालक वर्ग में जयनारायण, डीपीएस बर्रा और गुलमोहर स्कूल ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। बालक वर्ग के पहले मैच में जय नारायण स्कूल ने डीपीएस कल्याणपुर को 18-16 से हराया। जीत में ध्रुव ने जय नारायण के लिए 17 अंक जुटाए। दूसरे मैच में डीपीएस बर्रा ने न्यू किंगडम स्कूल को 16-2 से हराया, जीत में सुरेश ने 7 अंक जुटाए।

तीसरे मैच में गुलमोहर स्कूल ने श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी को 26-12 से हराया, जीत में अंश ने 8 अंक जुटाए। बालिका वर्ग के पहले मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने न्यू किंगडम स्कूल को 26-0 से मात दी। दूसरे मैच में डीपीएस बर्रा ने जय नारायण स्कूल को 15-2 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें