फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस आजाद नगर की अनन्या बाजपेई रहीं सिटी टॉपर

Mon, 29 May 2017 08:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीबीएसई 12 वीं में कानपुर सिटी टॉपर अनन्या
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं के परिणाम में कानपुर के डीपीएस आजाद नगर की छात्रा अनन्या वाजपेई ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ ओवरआल शहर टॉप किया है। अनन्या ने कुल 492 अंक हासिल किए हैं, जो पिछले वर्ष के टॉपर की अपेक्षा 01.8 फीसदी अधिक हैं। अनन्या ने अपने प्रिय विषय पॉलिटिकल साइंस में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।  
विज्ञापन

कानपुर शहर की सेकेंड टॉपर डीपीएस कल्याणपुर की तनिषा शर्मा 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं। शहर में तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से केवी चकेरी के स्टूडेंट उमंग शर्मा 97.80 और वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर श्याम नगर के सारांश - 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। चौथे नंबर पर डीपीएस कल्याणपुर की मुस्कान बख्शी 97.4 अंकों के साथ रहीं। पांचवे स्थान पर संयुक्त रूप से गुरुनानक मॉडर्न पब्लिक स्कूल कल्याणपुर-बिठूर रोड के अनुज कुमार यादव और डीपीएस आजाद नगर के प्रतीक यादव 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ रहे।   इस वर्ष सीबीएसई ने जनपद स्तरीय टॉपर्स की आधिकारिक सूची नहीं जारी की है। इसलिए टॉपर्स को लेकर स्कूलों में असमंजस की स्थिति रही। विशेषज्ञों के मुताबिक बोर्ड ने अंग्रेजी सहित पांच विषयों के अंकों को जोड़कर नेशनल लेवल पर टॉपर्स की घोषणा की है। इसी आधार पर शहर के स्कूल संचालकों ने भी टॉपर्स की सूची तैयार की है।
विज्ञापन



अनन्या का स्कोर बोर्ड
सब्जेक्ट      मार्क्स
इंग्लिश         99
इतिहास        96
पालिटिकल साइंस - 100
भूगोल - 95
पेंटिंग - 100

पहली बार मिले इतने नंबर
अनन्या आर्ट्स साइड की छात्रा है। यह पहली बार है जब आर्ट्स साइड में किसी स्टूडेंट (अनन्या) ने इतने ज्यादा अंक हासिल किए हैं। शहर के स्कूलों में आर्ट्स में अभी तक इतने अधिक अंक किसी को हासिल नहीं हुए हैं। 
 
विज्ञापन

वकील बनकर समाजसेवा करना चाहती है अनन्या

कानपुर सिटी टॉपर अनन्या बाजपेई अपने माता-पिता के साथ
कानपुर सिटी टॉपर अनन्या वाजपेई के पिता शहर शहर के बड़े सर्जन हैं। अनन्या का सपना वकील बनकर समाज सेवा करना है। अनन्या का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अच्छा वकील नहीं मिलने से न्याय नहीं मिल पाता है। इसलिए वह वकील बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं।
अनन्या ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे परिवार के साथ ही शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मां कल्पना ने टाइम टेबल बनाकर उसे नियमित पढ़ाई कराना सिखाया। वहीं पिता ने मनचाहे विषय को पढ़ाई करने की आजादी दी। पिता डॉक्टर हैं और बड़ी बहन भी बंगलूरू से बीडीएस की पढ़ाई कर रही है। इसके बाद भी वकील बनने का फैसला लेने पर परिजनों ने रोका-टोका नहीं। बहन अंबिका ने दूर रहते हुए भी उसे पढ़ाई के लिए फोन पर ही मोटीवेट किया। वह बड़ी बहन को ही अपना मोटीवेशनल गुरु मानती है। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों को भी सफलता का श्रेय दिया है। 

प्रोफाइल
नाम- अनन्या वाजपेई
क्लास- 12 वीं
लक्ष्य - वकील बनना
पसंदीदा सब्जेक्ट - पॉलिटिकल साइंस
पसंदीदा खेल - आउटडोर बैडमिंटन
परिवार - पिता डॉ. आशुतोष वाजपेई (सर्जन), मां - कल्पना वाजपेई, बहन - अंबिका (बंगलूरू से बीडीएस की पढ़ाई)
निवास - आजाद नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें