नहर पुल के बीच पानी में पड़े दिख रहे गोवंश के सिर व पैर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के टडियावां इलाके में गोकशी का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नहर किनारे दर्जन भर गोवंश के सिर व पैर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
क्षेत्र में शारदा नहर स्थित ग्राम सभा सिकरोहरी नहर पुल के बीचों बीच पानी में लगभग एक दर्जन गोवंश के सिर व पैर बुधवार की सुबह पड़े देखे गए। नहर में पानी कम होने के कारण गोवंश के सिर देख इलाके में सनसनी फैल गई।
आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: गोवंशों की हत्या कर सिर और पैरों को कहीं से लाकर नहर में डाला गया। पानी कम होने पर यह दिखाई पड़ रहा है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि संख्या और अधिक हो सकती है, जो पुल के नीचे दिखाई नहीं दे रही है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का कहना है कि अभी उन्हें जानकारी नहीं थी। वह स्वयं देखने जाएंगे।