फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दहेज के लिए इनोवा और 10 लाख रुपये की मांग, पति समेत पांच पर एफआईआर

Sat, 22 Aug 2026 06:46 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल में इनोवा कार और 10 लाख रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबाग निवासी विवाहिता ने शादी में 50 लाख रुपये नकद और सामान पर खर्च करने के बावजूद ससुरालीजनो पर दहेज में इनोवा कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला थाने में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामबाग निवासी विवाहिता के मुताबिक पांच जून 2025 को नैनीताल स्थित कंट्री नेचर रिजॉर्ट में नोएडा सेक्टर 45 निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि विवाह में उनके पिता और रिश्तेदारों ने करीब 50 लाख रुपये नकद और सामान पर खर्च किए थे।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद से उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय से उनसे इनोवा की मांग की जाने लगी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उन पर दबाव और उत्पीड़न बढ़ता गया। पति और जेठानी की बीच नजदीकियों की जानकारी होने पर मानसिक पीड़ा दी गई। महिला थाना इंस्पेक्टर कमर सुल्ताना के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें