फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के छह साल बाद दहेज बना तीन तलाक की वजह, पति नहीं ले पाया जान तो बच्चों के साथ घर से निकाला

Tue, 03 Sep 2019 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

कानपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक का एक और मामला सोमवार रात बाबूपुरवा थाने में आया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बाबूपुरवा निवासी मोहम्मद जावेद की बेटी फरजाना का निकाह वर्ष 2013 में मोहम्मद शारिक अहमद से हुआ था। फरजाना के मुताबिक शादी के कुछ साल बाद पति, सास समर जहां, दोनों ननद और ननदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

2018 में सास ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बाद में पति ने मारपीट की। फिर दोनों ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में है। आरोप है कि पति अब फोन पर उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें