झींझक। विवाहिता ने चिता का पुरवा जनपद औरैया निवासी पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपने मायके मंगलपुर के कंजड़ डेरा में रह रही सोनम देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 22 नवंबर 2012 को चिता का पुरवा थाना अछल्दा जनपद औरैया निवासी रमन पुत्र पूरन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति व ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे। इससे परेशान होकर दिसंबर 2020 में वह मायके मंगलपुर आ गई।
बीती छह जनवरी को पति रमन, ससुर पूरन, सास सोमबती, जेठ खन्ना, देवर मिल्लू, ननद लूली व नंदोई रामू मायके आए और मारपीट की। जब मां अनीता देवी ने बचाने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। दरोगा राजेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।