फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर काम कर रही डबल इंजन की सरकार : कैबिनेट मंत्री

Sun, 16 Nov 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शनिवार को रन फाॅर यूनिटी का आयोजन भोगनीपुर से पुखरायां पटेल चौक तक किया गया। भोगनीपुर में वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा और पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन सभा हुई। यहां कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पटेल जी का नारा ''''एक भारत श्रेष्ठ भारत'''' पर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह नारा खेड़ा सत्याग्रह के दौरान लोकप्रिय हुआ था। कहा सभी की निष्ठा देश के प्रति होनी चाहिए। इसके लिए उनका जनजागरण होता रहा। आज हम सभी को इसी पर चलना होगा। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने पटेल जी के आदर्शों पर चलने और उनका अनुशरण करने के लिए बच्चों व युवाओं को प्रेरित करने पर जोर दिया। भोगनीपुर से लेकर पुखरायां कस्बा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यहां विनोद कटियार, निर्मला संखवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, जिला संयोजक वंशलाल कटियार, चेयरमैन पूनम दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान, डिंपल सचान, शोभा पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें