फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 20 दिन में हो पाएगी डॉट नाले की मरम्मत, आसपास की सड़कें बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ब्रह्मनगर चौराहे पर धंसे डॉट नाले की मरम्मत होने में करीब 20 दिन लगेंगे। इसके बाद आसपास की टूटी सड़क बनाई जाएगी। 45 लाख रुपये से चौराहे का सुंदरीकरण कराने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन



ब्रह्मनगर चौराहे पर डॉट नाला और एक तिहाई सड़क एक महीने पहले धंस गई थी। चौराहे पर बिजली के चार पोल, चार पेड़, 33 केवीए और 11 केवीए की भूमिगत केबल होने की वजह से शुरूआत में मरम्मत में दिक्कतें हुईं। पोल और पेड़ हटाने के बाद खोदाई कराने पर डॉट नाले में भी केबल मिली थी। नगर निगम जोन चार के अधिशासी अभियंता नानक चंद ने बताया कि केस्को के ठेकेदार ने अंग्रेजों के जमाने के डॉट नाले में आर-पार केबल डाली थी, इसी वजह से नाला धंसा था। केबल हटा दी गई हैं। 60 फीसदी काम हो चुका है। इसके बाद आसपास की टूटी सड़क बनेगी फिर चौराहे का सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें