फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून फिएस्टा-25 : बॉलीवुड सिंगर दीक्षा अग्निहोत्री के गीतों पर झूमे बच्चे व अभिभावक

विज्ञापन
दून इंटरनेशनल स्कूल में  प्रस्तुति देतीं सिंगर दीक्षा अग्निहोत्री - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल रतनलालनगर में आयोजित दो दिवसीय दून फिएस्टा-25 का भव्य समापन गुरुवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस के साथ हुआ। समापन पर बॉलीवुड सिंगर दीक्षा अग्निहोत्री के गीतों पर बच्चे व अभिभावक झूम उठे। इस अवसर पर लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


दूसरे दिन के उत्सव का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सरदार हरजीत सिंह, प्रधानाचार्य कृष्णा चौहान, उप प्रधानाचार्य मोनिका जॉन, हेड मिस्ट्रेस पूजा कपूर एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर किया गया।

विद्यालय प्रांगण में दोपहर दो से शाम चार बजे तक चले प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, पहाड़ी लोकगीत पर पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा पांच से सात तक के छात्रों ने हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया और कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने संगीतबद्ध हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन


दूसरे चरण में देर शाम बॉलीवुड सिंगर दीक्षा अग्निहोत्री ने अपने गीतों से समां बांध दिया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम पंजदानी, संगीता खन्ना, राधिका सतवानी, नारायण श्रीवास्तव, पारुल, सुरिंदर कौर, मीनाक्षी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें