इटावा। धान की फसल में खाद के छिड़काव का काम किया जा रहा है। इसके लिए जनपद में सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए जनपद में कुल 4536 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसके साथ ही जनपद को कुल 2294
मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो रही है। इसमें से 990.75 मीट्रिक टन यूरिया सहकारी क्षेत्र को व 1303 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र को प्राप्त हो रही है। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि पहले प्राप्त यूरिया सभी सहकारी समितियों, संघ और निजी क्षेत्र में भेजी गई है। उन्होंने किसानों से कहा कि समिति के केंद्र पर आधार और खतौनी के साथ पहुंचकर उर्वरक प्राप्त करें। सभी केंद्र प्रभारियों को पूर्व में भी निर्देशित किया जा चुका है। किसानों को खेतों के अनुरूप उर्वरक दें, उर्वरक के साथ किसी भी अन्य बायो प्रोडक्ट को देने का दबाव न बनाए। (संवाद)