फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को नोच-नोचकर खाता रहा कुत्ता...जिम्मेदारों का रवैया आपको हैरान कर देगा

Fri, 25 Jan 2019 12:29 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के हैलट पोस्टमार्टम परिसर में बुधवार को संवेदनहीनता की हद हो गई। हादसे में जान गवाने वाले एक व्यक्ति के शव को मॉर्चरी के पास एक कुत्ता नोच-नोचकर खाता रहा और किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने देखा तो कुत्ते को भगाया। अधिकारी इस मामले की जिम्मेदारी लेने से कतराते रहे।
विज्ञापन


व्यक्ति की दुर्घटना में मौत रामबाग में हुई थी। हंगामा होने लगा तो पुलिस जल्दी से शव को उठाकर पोस्टमार्टम को ले आई। शव को पोस्टमार्टम के पीछे की तरफ मॉर्चरी के पास रख दिया गया। जिस कपड़े से शव को ढांका गया था, वह खून से सना था। एक कुत्ता वहां आ गया और नोचकर मांस खाने लगा। मोर्चरी के पास जहां शव रखा गया था, वहां लावारिस लाशें रखी जाती हैं।

 

पोस्टमार्टम कर्मचारियों का कहना है कि शव को सील नहीं किया गया था। पंचनामे के बाद शव को अंदर रखते हैं। वैसे भी मॉर्चरी मेडिकल कॉलेज के अंडर में है, वहां की व्यवस्था वे जानें। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला का कहना है कि संवेदनशील मामला है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगेंगे। इस संबंध में हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्य से बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें